
गदरपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गदरपुर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों के स्थलीय निरीक्षण के उपरांत विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से आत्मीय भेंट की।
मुख्यमंत्री ने परिवारजनों का कुशलक्षेम जाना और उनसे आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से परिवार के नौनिहालों से मिलकर उन्हें स्नेह एवं शुभाशीष प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह भेंट मुख्यमंत्री के गदरपुर दौरे के दौरान हुई, जहां वे अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने विधायक के आवास पर जाकर परिवार से मुलाकात की।
इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Recent Comments