मोरी में सेवा पखवाड़ा शिविर, 365 लाभार्थी, फिताड़ी अग्निकांड पीड़ितों को राहत राशि वितरित

उत्तरकाशी । सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सेवा, सुशासन, समर्पण” अभियान और “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत आज विकासखण्ड कार्यालय मोरी में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जन सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।

शिविर में विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल और उपजिलाधिकारी मुकेश चंद रमोला की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। कुल 13 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 8 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्रमुख शिकायतें भूमि पर अवैध कब्जा, शौचालय निर्माण भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची, विद्युत बिल और जल जीवन मिशन से संबंधित थीं।

पशुपालन विभाग द्वारा फिताड़ी अग्निकांड के 8 पीड़ित परिवारों को 30-30 हजार रुपये की राहत सहायता के चेक मौके पर वितरित किए गए। शेष पीड़ितों के चेक उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई।

शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर 365 लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 42 और आयुष विभाग ने 35 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दीं। बाल विकास विभाग ने 3 महालक्ष्मी किट वितरित कीं और 21 लोगों को जानकारी दी। पशुपालन विभाग ने 8 चेक वितरित कर 46 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। राजस्व 26, सहकारिता 15, उद्यान 18, कृषि 24, समाज कल्याण 15, उद्योग 10, ग्राम्य विकास 37, विद्युत 8, एनआरएलएम 20 और पंचायतीराज विभाग ने 6 लोगों को लाभ पहुंचाया। एसबीआई द्वारा 18 लोगों को ऋण और बीमा की जानकारी दी गई।

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रही है और हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प है।

शिविर में शमशेर सिंह बिष्ट, कमलेश रावत, पवन दास, राजीव कुंवर, प्रेम सिंह चौहान, सुखदेव राणा, सीवीओ एचएस बिष्ट, नोडल अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, बीडीओ मोरी सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments