उत्तराखण्ड में ऊर्जा क्षेत्र में आएगा नवाचार, राज्यपाल से मिली GNA Energy की टीम 

देहरादून/नई दिल्ली।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से आज उत्तराखण्ड निवास, नई दिल्ली में GNA Energy के प्रबंध निदेशक श्री संजीव कुमार एवं उनकी टीम ने भेंट की। इस दौरान टीम ने ऊर्जा संरक्षण और डेटा एनालिटिक्स आधारित विद्युत प्रबंधन पर एक प्रस्तुतिकरण दिया।

प्रस्तुतिकरण में तकनीक और डेटा विश्लेषण के जरिए बिजली की बचत, संसाधनों के कुशल उपयोग और ऊर्जा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई।

राज्यपाल ने कहा कि नवाचार, तकनीक और डेटा आधारित समाधानों को बढ़ावा देकर ऊर्जा क्षेत्र को अधिक सक्षम, पारदर्शी और भविष्य के लिए तैयार किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह की पहलें डेटा एवं प्रौद्योगिकी संप्रभुता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। साथ ही आत्मनिर्भर ऊर्जा प्रबंधन तंत्र विकसित करने में भी मददगार साबित होंगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments