देहरादून,06फरवरी 2025।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में काशीपुर की शायरा बानो ने मुलाकात कर प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
शायरा बानो ने कहा कि यूसीसी के लागू होने से राज्य की महिलाओं को समानता और बराबरी के अधिकार मिलेंगे। उन्होंने बताया कि यूसीसी लागू होने से महिलाओं में खुशी का माहौल है और यह समाज में समानता स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता राज्य और देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Recent Comments