राष्ट्रीय खेल दिवस पर शिवालिक विश्वविद्यालय की क्रॉस कंट्री रेस, 400 से अधिक छात्र दौड़े, फिटनेस और नशामुक्ति का दिया संदेश

देहरादून। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शिवालिक विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार सुबह 5 किमी क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। खेल भावना, अनुशासन, फिटनेस, नशामुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस रेस में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रेस का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे पवेलियन ग्राउंड से हुआ। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। रेस पवेलियन मैदान से शुरू होकर सिल्वर सिटी तिराहे से होते हुए वापस पवेलियन मैदान पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में छात्रों में जबरदस्त जोश देखने को मिला।

कार्तिक और तनुश्री बने चैंपियन
पुरुष वर्ग में कार्तिक ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि यश तोमर दूसरे और अमन तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में तनुश्री चौहान ने प्रथम, सानवी भंडारी ने द्वितीय और नैंसी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अजय कुमार ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

स्वस्थ शरीर से ही आएंगे नए विचार: अजय कुमार
इस अवसर पर अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच से ही देश और समाज के विकास के लिए नए विचार सामने आएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से खेल और शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और टीम भावना देखने को मिली। वक्ताओं ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना पैदा करना है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments