चौंकाने वाला खुलासा: बाजपुर में मिला नकली दवा व शराब का बड़ा नेटवर्क, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देश पर जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान में एसटीएफ उत्तराखण्ड ने जनपद ऊधमसिंहनगर के बाजपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कोविल बायोटैक (प्लॉट F-13 एवं F-14) पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर नकली एवं मिश्रित एलोपैथिक दवाइयों का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान एक सक्रिय आरोपी को गिरफ्तार किया गया और हजारों जीवनरक्षक दवाइयों, पैकिंग मशीनों तथा बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब समेत अवैध आबकारी होलोग्राम बरामद हुए।

एसटीएफ कुमाऊँ यूनिट तथा औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में धीरेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह, निवासी बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) को हिरासत में लिया गया। जांच में पता चला कि आरोपी बिना किसी वैध दवा निर्माण लाइसेंस के, आयुर्वेदिक/फूड लाइसेंस के आड़ में STADMED, Macleods, Intas, Sun Pharma सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों के ब्रांड नामों का उपयोग कर नकली एलोपैथिक दवाइयाँ एवं जीवनरक्षक औषधियाँ बड़े पैमाने पर उत्पादन व पैकिंग कर रहा था।

नकली दवाइयों की पैकेजिंग और गोदामों की तफ्तीश में भारी मात्रा में तैयार उत्पाद, प्रिंटेड लेबल, फॉयल रोल, एस.एस. टैंक, फिलिंग मशीन, सीलिंग मशीन और लेबलिंग उपकरण भी बरामद हुए। अभियुक्त के कहना है कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब मंगवाकर उत्तराखण्ड में सप्लाई भी करता था। आरोपी के गोदाम की तलाशी में भी शराब की बड़ी खेप मिली है ।

बरामद दवाइयाँ और सामान (मुख्य आइटम)

– ALKASOL — 2,400 बोतलें 

– CEFIFINE-200 — 11,200 टैबलेट 

– VELTAM — 76 बॉक्स (फैक्ट्री) व 02 पेटियाँ (गोदाम) 

– NIMUFIN — 5,250 टैबलेट (525 स्ट्रिप) 

– SUNCLAV — 2,100 स्ट्रिप 

– RUBIRED SUSPENSION — 32 पेटियाँ (1,600 बोतलें) 

– OSTOCALCIUM B12 SUSPENSION — 239 पेटियाँ (9,560 बोतलें) 

– VELTAM PLUS — 36,000 टैबलेट 

– GABAPIN — 28,500 टैबलेट 

– SOMPRAZ — 2,100 टैबलेट 

अवैध अंग्रेजी शराब और आबकारी सामग्री

– MacDowell No.1 — 1,632 क्वार्टर 

– III RCS (चंडीगढ़ मार्क) — 1,016 बोतलें 

– MacDowell ढक्कन — 500 नग, रैपर — 7 बंडल 

– शराब की खाली कांच की नए क्वार्टर — 1,000 

– उत्तराखण्ड आबकारी होलोग्राम/सील — 3 बंडल

अन्य महत्वपूर्ण बरामदगी

– ALKASOL प्रिंटेड लेबल, RUBIRED फॉयल, GABAPIN-100 फॉयल रोल 

– एस.एस. टैंक, फिलिंग और पैकेजिंग मशीनें, लेबलिंग उपकरण

जनस्वास्थ्य पर खतरा
प्राप्त बरामद दवाइयाँ आमतौर पर अम्लता (एंटासिड), जीवाणु संक्रमण (एंटीबायोटिक), दर्द व सूजन, नसों के दर्द (न्यूरोपैथिक पेन), प्रोस्टेट संबंधी उपचार, कैल्शियम व विटामिन सप्लीमेंट और आयरन सप्लीमेंट के रूप में उपयोग की जाती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार नकली या मिश्रित दवाइयाँ गंभीर स्वास्थ्य जोखिम, प्रतिरोधकता और कभी-कभी घातक परिणाम भी कर सकती हैं।

अभियोग और आगे की कार्रवाई
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बाजपुर में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 338(3), 276, 277, 278, 318, 319 एवं 336 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अवैध शराब के संबंध में उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम के तहत अलग से वैधानिक कार्रवाई जारी है। मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों व नेटवर्क की विस्तृत विवेचना व गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है।

एसटीएफ उत्तराखण्ड ने स्पष्ट किया है कि वह जनस्वास्थ्य और उपभोक्ताओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

एसटीएफ टीम (मुख्य सदस्य)

– इंस्पेक्टर विकास चौधरी, SI विपिन चंद्र जोशी, SI K.G. Mathpal, HC महेंद्र गिरी, HC रविंदर सिंह, HC किशोर कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, तकनीकी सहायक किशन चंद्र शर्मा 


ड्रग टीम: Sn. Ins नीरज कुमार, Sn. Ins मीनाक्षी बिष्ट, Insp निधि शर्मा, Insp सुभम कोटनाला, Insp अर्चना उप्पल 
स्थानीय पुलिस: SI सुरेन्द्र सिंह, SI देवेंद्र सिंह मेहता, कांस्टेबल समीर चौहान 
आबकारी टीम: Insp महेंद्र सिंह बिष्ट, Insp कृष्ण चंद

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments