देहरादून। राजधानी देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत सिल्वर सिटी इलाके में आज 13 फरवरी 2026 को अज्ञात व्यक्तियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र के स्तर पर तत्काल संज्ञान लिया गया।
घटना के संबंध में आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने मौके की स्थिति, संभावित एंगल, सुरक्षा व्यवस्था और प्रारम्भिक साक्ष्यों की समीक्षा करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को अपराधियों की त्वरित धरपकड़ तथा घटना के शीघ्र अनावरण के स्पष्ट निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विक्रम शर्मा पुत्र अमृत लाल के रूप में हुई है। मृतक का मूल निवास थाना एम0जी0एम0, जिला पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), झारखण्ड बताया गया है। वहीं वर्तमान में वह अमन विहार, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में निवास कर रहा था।
प्रारम्भिक स्तर पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस का कहना है कि मृतक विक्रम शर्मा का आपराधिक इतिहास रहा है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ हत्या जैसे गंभीर अभियोग भी दर्ज रहे हैं, जो जमशेदपुर (झारखण्ड) से संबंधित हैं।
प्रारम्भिक स्तर पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस का कहना है कि मृतक विक्रम शर्मा का आपराधिक इतिहास रहा है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ हत्या जैसे गंभीर अभियोग भी दर्ज रहे हैं, जो जमशेदपुर (झारखण्ड) से संबंधित हैं।
इतना ही नहीं, विक्रम शर्मा के कई अन्य गैंगस्टरों के साथ गठजोड़ की बात भी प्रथम दृष्टया सामने आई है। पुलिस इसे एक महत्वपूर्ण एंगल मानकर चल रही है और संबंधित बिंदुओं पर जांच/सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।

घटना का खुलासा करने और अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने समन्वित रणनीति अपनाई है।
घटना का खुलासा करने और अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने समन्वित रणनीति अपनाई है।
1) पृष्ठभूमि के आधार पर तथ्य जुटाने की कार्रवाई
मृतक की पृष्ठभूमि (बैकग्राउंड) को आधार बनाकर तथ्य जुटाए जा रहे हैं।
मृतक के परिजनों से पूछताछ कर घटना से जुड़े संकेत, विवाद, धमकी या पुरानी रंजिश जैसे पहलुओं पर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
2) कई टीमें गठित, अन्य राज्यों तक भेजी गईं—सीसीटीवी पर फोकस
घटना के अनावरण के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी साक्ष्य संकलन हेतु रवाना की गई हैं।
टीमें मृतक के परिजनों से बातचीत, नेटवर्क की पड़ताल और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घटना से जुड़े पुख्ता सबूत जुटा रही हैं। पुलिस का कहना है कि घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
3) अपराध नियंत्रण के लिए परिक्षेत्र में आकस्मिक चैकिंग अभियान
अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए गढ़वाल परिक्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में सीओ के नेतृत्व में आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जनपद प्रभारी और संबंधित पुलिस अधीक्षक भी भ्रमणशील रहकर चैकिंग को प्रभावी बनाएंगे। इस अभियान की प्रतिदिन मॉनिटरिंग स्वयं आईजी स्तर से किए जाने की बात कही गई है।
4) प्रॉपर्टी डीलिंग, निर्माण व खनन से जुड़े लोगों का सत्यापन—15 दिवसीय अभियान
प्रापर्टी डीलिंग, भवन निर्माण एवं खनन आदि क्षेत्रों में कार्य करने वाले सभी व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु दिनांक 14.02.2026 से 15 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस इसे अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के लिए एक निर्णायक कदम मान रही है।

इस वारदात में मृतक के आपराधिक इतिहास और कथित गैंग कनेक्शन की वजह से पुलिस इसे केवल एक सामान्य हत्या न मानकर संगठित अपराध/पुरानी दुश्मनी/गैंग वार जैसे संभावित एंगल से भी देख रही है। फिलहाल पुलिस की टीमें सीसीटीवी, तकनीकी साक्ष्य, परिजनों से पूछताछ और बाहरी राज्यों में तफ्तीश के जरिए कड़ियां जोड़ने में लगी हैं।

Recent Comments