सीएसडी कैंटीन की बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधा रक्षा सूत्र, वेतन बढ़ोतरी का मंत्री दिया बहनों को भरोसा

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित सीएसडी कैंटीन पहुंचकर वहां कार्यरत बहनों से मुलाकात की। इस दौरान कैंटीन में कार्यरत बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

रक्षा सूत्र बांधने के भावपूर्ण अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बहनों को उपहार भेंट किए और भाई का दायित्व निभाते हुए उनके मासिक वेतन में बढ़ोतरी के लिए हरसंभव सहयोग एवं सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गढ़ी कैंट स्थित सीएसडी कैंटीन से उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1976 में उन्होंने इसी कैंटीन में नौकरी की थी। आज भी यहां की बहनों और कर्मचारियों से उनका आत्मीय संबंध बना हुआ है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि बहनों का अपार स्नेह और आशीर्वाद ही मुझे निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह रिश्ता मेरे लिए केवल रक्षा सूत्र तक सीमित नहीं, बल्कि आत्मीयता और विश्वास का रिश्ता है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments