UKSSC परीक्षा पेपर लीक मामले में एसआईटी की कार्रवाई तेज, कार्यालय में जांच-पड़ताल

देहरादून। UKSSC (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गुरुवार को आयोग के कार्यालय में छापेमार कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स को सुरक्षित किया। एसआईटी की टीम ने आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की।

गौरतलब है कि 21 सितंबर को आयोजित हुई इस परीक्षा के प्रश्न पत्र के फोटो लीक होने की शिकायत पर थाना रायपुर में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अध्यादेश, 2023 की relevant धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए शासन ने उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में एसआईटी गठित की है, जिसकी कमान पुलिस अधीक्षक, ऋषिकेश को सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार, एसआईटी की टीम ने आज UKSSSC कार्यालय पहुंचकर परीक्षा के दौरान बनाए गए सुरक्षा मानकों और व्यवस्थाओं से संबंधित सभी रिकॉर्ड्स की जांच की। आयोग के अधिकारियों से परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े विस्तृत ब्योरे और दस्तावेज मांगे गए। साथ ही, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा जिम्मेदारी निभा रही निजी सुरक्षा एजेंसी के पदाधिकारियों से भी पूछताछ की गई।

एसआईटी ने आयोग से संबंधित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को शीघ्रातिशीघ्र टीम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इस जांच-पड़ताल से मामले में नए तथ्य सामने आ सकते हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की दिशा तेज होगी। प्रशासन की ओर से इस पूरी कार्रवाई पर कड़ी नजर बनाए रखी गई है।


ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments