श्रीराम तपस्थली आश्रम ब्रह्मपुरी पहुंचे सोनू निगम , गंगा किनारे की  मौन साधना

ऋषिकेश(आरएनएस)।  प्रख्यात गायक सोनू निगम रविवार को प्राचीन श्रीराम तपस्थली आश्रम ब्रह्मपुरी पहुंचे। वहां उन्होंने आध्यात्मिक शांति के लिए मौन साधना की। श्रीराम तपस्थली आश्रम ब्रह्मपुरी में पहुंचे गायक सोनू निगम ने संतों से आशीर्वाद लिया। सोनू निगम ने बताया कि मेरा जीवन धन्य हो गया, मुझे मां गंगा ने बुलाया और मेरे पूर्व जन्म के संस्कार मुझे श्रीराम तपस्थली आश्रम में पहुंचकर संतों के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने जगतगुरु द्वाराचार्य स्वामी दयारामदास का आशीर्वाद प्राप्त किया। सोनू निगम ने आश्रम में गंगा किनारे मौन साधना की। उन्होंने कहा कि माना जाता है कि इसी जगह पर भगवान श्रीराम ने 12 साल मौन तपस्या की थी। इसलिए मैंने भी यहां कुछ देर तक आध्यात्मिक शांति के लिए मौन साधना की। इस दौरान संतों ने सोनू निगम को पुष्पहार उत्तरीय, तुलसी की माला, गोमुख का पवित्र जल भेंट किया। इसके बाद सोनू निगम मुंबई के लिए रवाना हो गए। मौके पर तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य, जगतगुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम दास आदि उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments