उत्तरकाशी। खेल महाकुम्भ 2025-26 के अन्तर्गत युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग उत्तरकाशी के तत्वधान में मनेरा स्टेडियम में आयोजित सांसद चैम्पियनशिप ट्राफी का आज 25 जनवरी 2026 को पुरे जोश व उत्साह के साथ रंगारंग आगाज हो गया। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय द्वारा सांसद चैम्पियनशिप ट्राफी खेल प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर बतौर विशिष्ठ अतिथि प्रतिभाग कर प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाडियों को शुभाकामनाएं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित करते हुये बताया गया कि यह सभी बालक-बालिकाओं के लिये अपने अन्दर छुपी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर है। ग्रामीण आंचलों में छुपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिये यह सुनहरा मौका है। खेल-कुद मानसिक, शारीरिक तंदुरुस्ती के साथ-साथ हमे अनुशासन भी सिखाता है।


25 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली सांसद चैम्पियनशिप ट्राफी खेल प्रतियोगिता में 14 व 19 आयुवर्ग की बालक-बालिकाओं हेतु ऐथेलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, मुर्गा झप्पट आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है।

Recent Comments