“एसपी उत्तरकाशी ने नशा विरोधी अभियान में छात्रों को सराहा”

उत्तरकाशी।उत्तराखण्ड राज्य की 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती समारोह के अवसर पर उत्तरकाशी रामलीला मैदान में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा आयोजित जनजागरुकता कार्यक्रम में  शिक्षिका दमयंती के नेतृत्व में मसीह दिलासा स्कूल के छात्र/छात्राओं द्वारा नशे की रोकथाम/दुष्प्रभाव पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शानदार प्रस्तुति देकर आमजन को नशे के प्रति जागरुक किया गया था।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में मसीह दिलासा स्कूल की शिक्षिका दमयंती एवं नुक्कड़ नाटक में अभिनय करने वाले छात्र/छात्राओं का हौसला अफजाई कर पुरस्कृत किया गया।

एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा छात्र/छात्राओं का करियर के प्रति मार्गदर्शन करते हुये बताया गया कि वर्तमान समय अवसरों से भरा हुआ है, बशर्ते युवा अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर सतत प्रयास करें और अपनी पढाई पर फोकस रखें। छात्राओं से उनके सामाजिक जीवन से जड़ी समस्याएं जानी गयी तथा किसी भी सहायता हेतु तुरन्त पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। इसके साथ ही छात्र/छात्राओं को नशे से दूर रहने, गलत संगत में न जाने की सख्त हिदायत दी गयी। डायल 112 की जानकारी देते हुये पुलिस सहायता हेतु उक्त नम्बर पर कॉल करने हेतु अवगत करवाया गया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments