प्रयागराज,लखनऊ, 03 फरवरी (आरएनएस)। महाकुंभ में बसंत पंचमी के शाही स्नान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव नव्व अमृत अभिजात ने रविवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि अमृत स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु प्रयागराज की पावन धरा पर आए, वह स्वच्छ महाकुंभ का सुखद अनुभव लेकर जाए।नगर विकास प्रमुख सचिव नव्व अमृत अभिजात और स्वच्छ भारत मिशन निदेशक नव्व अनुज झा ने मेला प्राधिकरण के सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें स्वच्छता व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक में डायरेक्टर अर्बन डेवलपमेंट नव्व अनुज झा, मेला अधिकारी नव्व विजय किरन आनंद, नगर आयुक्त नव्व चंद्र मोहन गर्ग, जॉइंट कमिश्नर नव्व आकांक्षा राणा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हर दो घंटे में होगी घाटों की सफाई
समीक्षा बैठक के दौरान नगर विकास सचिव/निदेशक ने वीसी के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने कहा कि हर दो घंटे में घाटों की सफाई करवाई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिले। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे रात में गश्त कर सफाई व्यवस्था का मौके पर जायजा लें। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था ऐसी हो कि महाकुंभ की स्वच्छता पूरे देश में मिसाल बने।
टॉयलेट लोकेटर और वाटर एटीएम के लिए साइनेज लगाने के निर्देश
समीक्षा बैठक के बाद नगर विकास सचिव/निदेशक ने क्षेत्रीय निरीक्षण भी किया और जहां भी कमियां पाईं, उन्हें तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में लगाए गए मोबाइल टॉयलेट्स, यूरिनल्स, रैन बसेरों और पेयजल व्यवस्था की भी जांच की गई। टॉयलेट्स के सुपरवाइजरों को साफ-सफाई को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। प्रमुख सचिव ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी मार्गों पर टॉयलेट लोकेटर और वाटर एटीएम की जानकारी देने के लिए साइनेज लगाए जाएं, ताकि लोगों को आसानी से आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।प्रशासन का पूरा ध्यान इस बार महाकुंभ को स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने पर है, जिससे श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त कर सकें।
महाकुंभ में स्वच्छता पर विशेष जोर, बसंत पंचमी पर तैयारियों का जायजा
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments