देहरादून। नगर निगम सभागार देहरादून में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने जनपद की 10 विधानसभा क्षेत्रों के तहत संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की बूथवार समीक्षा बैठक की। इस दौरान अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से कार्य पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित ईआरओ को निर्देश दिए कि बीएलओ के कार्यों की प्रति सप्ताह समीक्षा करें। जिन बूथों पर मैपिंग का प्रतिशत कम है, वहां तहसील के अधिकारी कर्मिकों के साथ बीएलओ की ड्यूटी लगाकर मैपिंग पूर्ण करें। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण को प्रभावी रूप से समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया।
बैठक में अवगत कराया गया कि जिले में कुल 66.62 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूर्ण हो चुका है। विधानसभावार स्थिति इस प्रकार है- चकराता में 99.03 प्रतिशत, विकासनगर 70.47 प्रतिशत, सहस्पुर 71 प्रतिशत, धर्मपुर 56.94 प्रतिशत, रायपुर 62.64 प्रतिशत, राजपुर 61.19 प्रतिशत, देहरादून कैंट 61.36 प्रतिशत, मसूरी 63.52 प्रतिशत, डोईवाला 70 प्रतिशत तथा ऋषिकेश में 60.87 प्रतिशत।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य नगर आयुक्त नमामि बसंल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी स्मृति परमार, उप नगर आयुक्त संतोष पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर, विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, संयुक्त सचिव एमडीडीए गौरव चटवाल, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप जिलाधिकारी चकराता प्रेमलाल, तहसीलदार सदर सुरेंद्रदेव, विकासनगर विवेक राजौरी, ऋषिकेश चमन सिंह सहित संबंधित अधिकारी, बीएलओ व सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Recent Comments