

देहरादून। भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस) देहरादून ने गुरुवार को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के अंतर्गत “विकसित भारत के लिए अंतरिक्ष तकनीक” विषय पर विभिन्न आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक डॉ. आर.पी. सिंह, डीन डॉ. शेफाली अग्रवाल और डॉ. हरिशंकर ने दीप प्रज्वलन कर की।
देहरादून के 20 विद्यालयों से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 170 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाषण, चित्रकारी और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेताओं को निदेशक डॉ. आर.पी. सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक ऋचा शर्मा और प्रसून कुमार गुप्ता ने किया, जबकि संयोजन डॉ. पूनम सेठ तिवारी ने किया।

भारत ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सटीक सॉफ्ट लैंडिंग पूरी की थी तथा प्रज्ञान रोवर को सफलतापूर्वक उतारा था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की याद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक वर्ष 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाने की घोषणा की है। आईआईआरएस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बना।

Recent Comments