नईदिल्ली, 12 फरवरी। श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान चरिथ असलंका ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ बुधवार को 2 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है।
यह उनके वनडे करियर का चौथा शतक रहा, जिसे उन्होंने 112 गेंदों में पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस खिलाड़ी का यह दूसरा शतक है। उनकी पारी की बदौलत ही श्रीलंका नियमित अंतराल में लग रहे झटकों से उबर पाई।
उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।
असलंका नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए थे। 55 रन तक श्रीलंका के 5 बल्लेबाज पवेलियन में थे। यहां से उन्होंने पारी संभाली और दुनिथ वेल्लालागे के साथ मिलकर 69 गेंदों में 77 रन जोड़े।
उन्होंने स्थिति को समझते हुए पहले क्रीज पर बिताया और उसके बाद रन बनाने की गति तेज की।
उन्हें छोडक़र श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का केवल असलंका ने डटकर सामना किया।
श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: चरिथ असलंका ने जड़ा वनडे करियर का चौथा शतक
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments