एसएसपी परमेंद्र डोबाल का ‘ट्रैफिक मास्टरप्लान’ हिट: 75 हजार की भीड़, फिर भी सड़कों पर नहीं दिखा जाम

देहरादून।एसएसपी प्रेमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में दून पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रमण कार्यक्रम को बेजबाव सकुशल सम्पन्न कराया। विभिन्न जनपदों और राज्यों से हजारों लोग पहुंचे, फिर भी मुख्य मार्गों पर न ट्रैफिक दबाव दिखा और न जाम की कोई स्थिति बनी।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों तथा अन्य राज्यों से हजारों लोग जुटे। लगभग 1000 बसों और 3000 से अधिक छोटे-बड़े चौपहिया वाहनों से करीब 75 हजार व्यक्ति देहरादून पहुंचे। कार्यक्रम स्थल तक इन्हें सुरक्षित पहुंचाना और वापसी में व्यवस्थित रवानगी एक बड़ी चुनौती थी, जिसे दून पुलिस ने पूर्ण कुशलता से अंजाम दिया।

12 किमी लंबी मानव श्रृंखला में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया, जबकि जनसभा में उससे कहीं अधिक भीड़ रही। एसएसपी की अचूक रणनीति से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था धरातल पर परिपूर्ण रही। चार हजार से अधिक वाहनों के आने के बावजूद शहर के प्रमुख मार्ग सुगम बने रहे।

एसएसपी देहरादून की अद्भुत नेतृत्व क्षमता और रणनीति ने एक बार फिर कमाल दिखाया। बनाई गई सुरक्षा-यातायात रणनीति का असर जमीन पर उतरा, जिससे इतनी बड़ी भीड़ के बीच भी कोई अव्यवस्था नहीं हुई। मीडिया सेल देहरादून ने इसे पुलिस की अभूतपूर्व सफलता करार दिया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments