एसएसपी की सख्ती का ‘सुपर एक्शन’: स्नेचिंग के आधे घंटे के भीतर दून पुलिस ने कर डाला खुलासा

देहरादून। राजधानी देहरादून में अपराधियों के खिलाफ एसएसपी की सख्ती का असर धरातल पर दिखने लगा है। थाना डालनवाला क्षेत्र में एक महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहे स्नेचर को दून पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 30 मिनट के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया आईफोन और घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली है।

घटना सोमवार, 23 फरवरी 2026 की रात की है। कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना डालनवाला को सूचना मिली कि चंद्रलोक कॉलोनी, हाथीबड़कला में एक स्कूटी सवार अज्ञात युवक, प्रिया सिंह नाम की महिला का मोबाइल छीनकर सालावाला की ओर फरार हो गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून ने तत्काल घेराबंदी के निर्देश दिए। डालनवाला पुलिस ने बिना वक्त गंवाए क्षेत्र के सभी निकास द्वारों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

पुलिस की सक्रियता का परिणाम यह रहा कि नयागांव रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्कूटी सवार को पुलिस टीम ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पीड़िता का आईफोन 13 प्रो (गोल्डन) बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अमन गोस्वामी (26 वर्ष), निवासी हाथीबड़कला (मूल निवासी दतिया, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई। घटना के मात्र आधे घंटे के भीतर हुई इस गिरफ्तारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर जनता का विश्वास और मजबूत किया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने कबूल किया कि वह नशे का आदी है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने स्नेचिंग की इस वारदात को अंजाम दिया था। उसने बताया कि पुलिस की अचानक बढ़ी चेकिंग के कारण वह भागने में सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

इस त्वरित सफलता में डालनवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप-निरीक्षक कुलेन्द्र सिंह रावत, हाथीबड़कला चौकी प्रभारी सतबीर सिंह, कांस्टेबल सत्यम कुमार और कांस्टेबल अनिल कुमार की मुख्य भूमिका रही।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments