
देहरादून।सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की ओर से आयोजित रन फॉर हेल्थ दौड़ में सचिवालय परिवार के कार्मिकों ने उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। यह दौड़ सचिवालय एटीएम चौक से शुरू होकर वहीं समाप्त हुई।
मुख्य अतिथि संतोष बड़ौनी, अपर सचिव, तथा दीपक जोशी, अध्यक्ष सचिवालय संघ, ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन का उद्देश्य पूरा सचिवालय – दौड़ेगा के नारे के साथ कर्मचारियों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से अधिक सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
दौड़ में सचिवालय परिवार के 80 से अधिक महिला और पुरुष सदस्यों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कारों के साथ सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष ललित चन्द्र जोशी, महासचिव राजेंद्र जोशी, मुख्य सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, रीता कौल, प्रमिला टम्टा, गोदावरी रावत, भुवन चंद जोशी, दिनेश घींगा, सुभाष लोहनी, विद्यादत्त जोशी, भूपेंद्र सिंह, गजपाल सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Recent Comments