नई दिल्ली ,03 अपै्रल(आरएनएस)। उत्तरप्रदेश के संभल में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसके बारे में सुनकर लोगों के होश उड़ गए। एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य धन वर्षा के नाम पर लड़कियों के साथ गंदी हरकतें करते थे। जिनके पास से करीब 200 लड़कियों के अश्लील वीडियो भी मिले है।
जानकारी के अनुसार धनवर्षा गिरोह गरीब लड़कियों के परिवारों को झांसे में लेकर तंत्र क्रिया करता था। तंत्र क्रिया के दौरान परिवार के लोगों को बाहर कर दिया जाता था और तंत्र क्रिया के दौरान लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पहले पूजा की जाती थी, फिर तंत्र क्रिया शुरू होती थी। तंत्र क्रिया के बाद लड़कियों के साथ क्या होता था, उन्हें खुद भी नहीं पता है। सामने आया है कि उनके वीडियो बना लिए जाते थे। फिर इन वीडियो को पोर्न साइट पर बेचा जाता था। गिरोह तंत्र क्रिया से धनवर्षा का झांसा देकर गरीब लडक़े-लड़कियों की तस्करी कर यौन शोषण करता था और दुर्लभ वन्य जीवों की अवैध तस्करी में भी शामिल था। गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान में फैला हुआ था। पुलिस ने आगरा से गिरोह के 14 आरोपियों को पकड़ा है।
गिरोह से पुलिस ने मोबाइल फोन, तांत्रिक विधाओं में प्रयुक्त सामग्री, दुर्लभ कछुआ और अवैध हथियार बरामद किए हैं। गिरोह का खुलासा तब हुआ जब राजपाल नामक युवक के अपहरण और तंत्र क्रिया कर उसे मारने के प्रयास की सूचना थाना धनारी पुलिस को मिली। गिरोह लोगों को नकदी की बारिश कराने का लालच देता है। गिरोह के सदस्य गरीब परिवारों को यह कहकर फंसाते थे कि उनकी लडक़ी विशेष गुणों वाली है और उसके ऊपर तांत्रिक क्रिया करने से धन की बारिश होगी। इसके बाद लड़कियों के साथ गंदा खेल करते थे।
लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पूजा कर बंद कमरे में होती थी तत्र क्रिया, धन वर्षा के नाम पर हुआ बड़ा खुलासा
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments