​स्वच्छ हरिद्वार-निर्मल हरिद्वार: महा-सफाई अभियान के आखिरी 13 दिन शेष

हरिद्वार।  तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ-सुथरा, स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चल रहे सफाई अभियान ने आज दो माह पूर्ण कर लिए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में शहर से लेकर गांव-कस्बों तक फैला यह अभियान धरातल पर असर दिखाने लगा है। जनपद को क्लीन और मॉडल जनपद बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 31 जनवरी तक महा स्वच्छता अभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने अभियान को गति देने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों का विभागवार रोस्टर जारी किया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सौंपी गई जिम्मेदारियों का संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें, ताकि हरिद्वार साफ-सुथरा और सुंदर बन सके। मुख्यमंत्री का सपना है- “साफ स्वच्छ हो हरिद्वार अपना।”

आज के महा स्वच्छता अभियान की झलकियां

  • वन विभाग: एसडीओ पूनम कैथोला के नेतृत्व में रुड़की, चिड़ियापुर, हरिद्वार, लक्सर, रसियाबड़, श्यामपुर आदि क्षेत्रों की वन चौकियों, सड़कों और आसपास सफाई की गई।
  • बीएचईएल टाउनशिप: नगर प्रशासक संजय पवार की टीम ने सेक्टर-1 के टाइप-4 क्वार्टरों, आकांक्षा स्कूल के पास सड़क किनारे झाड़ी कटाई, हार्टिकल्चर वेस्ट हटाया और कूड़ा साफ किया।
  • एनएचएआई: प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल शर्मा ने दुधाधारी फ्लाईओवर और ऋषिकुल तिराहे पर सफाई कार्य कराया।
  • ग्राम पंचायत सराय बहादराबाद: पंचायत सचिव ने सड़क किनारे और तालाब के आसपास का कूड़ा हटाया तथा पौधारोपण किया।
  • खंड विकास अधिकारी खानपुर: चंद्रपुरी बांगर, माड़ाबेला, शेरपुर बेला, महाजीटिप और तुगलपुर में सफाई से 8 कुंटल कूड़ा एकत्रित।
  • खंड विकास अधिकारी रुड़की: ब्रह्मपुर, शंकरपुरी, मुलदसपुर माजरा में सफाई अभियान चलाया।

जिला प्रशासन ने सभी से अपील की है- गांव-गांव, घर-घर स्वच्छता का संदेश पहुंचाएं। जनपद को साफ-सुथरा बनाने के लिए हर नागरिक आगे आए।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments