शीतलहर से गरीबों को राहत: विनय रोहिला ने रैन बसेरों का लिया जायजा, कम्बल वितरित

हरिद्वार। उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन व राज्य मंत्री विनय रोहिला ने देर रात्रि शीतलहर से प्रभावित गरीब व बेसहारा लोगों को राहत पहुंचाने के लिए रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के रैन बसेरों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गरीबों व श्रद्धालुओं को कम्बल वितरित किए तथा नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्थाओं को मजबूत करने के सख्त निर्देश दिए।

रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण करते हुए रोहिला ने विद्युत, पानी, शौचालय, बिस्तर व सफाई जैसी सभी सुविधाओं को दुरुस्त रखने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रैन बसेरों में आने वालों का पूरा विवरण दर्ज किया जाए तथा किसी से कोई शुल्क न लिया जाए। साथ ही, उच्च अधिकारियों से समय-समय पर निरीक्षण कराने को कहा।

शहर व तहसील के सार्वजनिक स्थानों व चौराहों पर अलाव जलाने की निरंतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए रोहिला ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट हवाले से कोई गरीब शीतलहर का शिकार न हो। इसी कड़ी में राज्य मंत्रियों को अपने क्षेत्रों में रैन बसेरों व अलावों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में उन्होंने हरिद्वार का दौरा किया।

‘सरकार अंतिम छोर तक पहुंच रही’
रोहिला ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों व बेसहारा लोगों की मदद के लिए सजग है। अंतिम छोर पर रहने वालों तक पहुंच बनाई जा रही है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा। निरीक्षण में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, उपाध्यक्ष लव शर्मा, विशाल गर्ग, मनोज गौतम, उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, उपनगर आयुक्त ऋषभ उनियाल व तहसीलदार सचिन कुमार मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments