कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली पार्टी नेताओं की एकता का नतीजा – सूर्यकांत धस्माना

25 वर्षों के इतिहास में सर्वाधिक जन सैलाब वाली रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के आह्वाहन पर सोमवार को आयोजित राजभवन घेराव व भाजपा भगाओ उत्तराखंड बचाओ रैली की सफलता के लिए आईआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनमानस को स्वतःस्फूर्त रैली में शामिल हुए का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की रैली ने सत्ताधारी भाजपा के होश फांकता कर दिए।

श्री धस्माना ने कहा कि रैली की सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण पार्टी के बड़े नेताओं की एकजुटता व सभी के साझा प्रयास रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कुशल नेतृत्व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के संयोजकत्व व नेता विपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर हरक सिंह रावत व पूर्व अध्यक्ष व सीडब्लूसी सदस्य करण माहरा के अथक प्रयासों से आज का कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया और राज्य गठन से लेकर अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन संभव हुआ।

श्री धस्माना ने कहा कि राज्य की जनता में वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में भयंकर असंतोष व आक्रोश है और जनता इस इंतजार में थी कि कांग्रेस एकजुट हो कर इस सरकार के जन विरोधी कार्यों के खिलाफ कोई संगठित संघर्ष शुरू करे और आज की रैली से निश्चित रूप से जनता में कांग्रेस की एकता व संघर्ष करने का संकल्प का संदेश गया और यह रैली भाजपा सरकार के कफ़न पर आखिरी कील साबित होगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments