प्रदेश सरकार खेल रही मुस्लिम यूनिवर्सिटी का झूठा खेल और पुलिस प्रशाशन फिर से फेल – सूर्यकांत धस्माना


वसंत विहार थाना क्षेत्र में युवा की हत्या का मामला बता रहा है कानून व्यवस्था का हाल

देहरादून: वसंत विहार थाने से एक सप्ताह से गुमशुदा युवा की लाश हरिद्वार में मिलने से एक बार फिर धामी सरकार की पुलिस की पोल खुल गई है और पिछले एक पखवाड़े में हुई यह छठी हत्या साबित कर रही है कि अब प्रदेश में कानून व्यवस्था का पूरी तरह जनाजा निकल चुका है यह बात आज एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने वसंत विहार निवासी युवा की हत्या के बाद उसकी लाश हरिद्वार में मिलने की सूचना पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। उन्होंने कहा कि युवक की गुमशुदी की रिपोर्ट उसके परिजनों द्वारा बीती ११ फरवरी को हो करा दी गई थी किंतु लाचार पुलिसिंग का नतीजा है कि उसकी लाश एक सप्ताह बाद हरिद्वार में मिल रही है जबकि पुलिस का दावा शहर भर में नाकेबंदी का है और युवा की हत्या कर उसकी लाश फिल्मी स्टाइल में दूसरे जनपद में ले जा कर ठिकाने लगाई गई।

धस्माना ने कहा कि मुख्यमंत्री समेत सरकार के सभी जिम्मेदार व उनकी भारतीय जनता पार्टी मुस्लिम यूनिवर्सिटी का झूठा नैरेटिव गढ़ने में अपनी पूरी शक्ति लगाए हुए है और सोते जागते हिन्दू मुस्लिम की रट लगाए रहते हैं जबकि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त नहीं बल्कि उसका जनाजा निकल गया है। श्री धस्माना ने कहा कि अब राज्य की जनता को पुलिस प्रशाशन, भाजपा सरकार व भाजपाइयों पर कोई भरोसा नहीं रहा और जिस तरह हर दूसरे दिन राजधानी देहरादून में एक के बाद एक हत्याएं हो रही हैं उससे यह बात साबित हो गई है कि प्रदेश अपराधियों की शरणस्थली बन गया है और अपराधियों के दिल दिमाग से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है और इसीलिए वे बेखौफ अपराध कर रहे हैं।

धस्माना ने कहा कि प्रदेश में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ जनता का आक्रोश कल सोमवार को कांग्रेस के लोकभावन कूच में साफ साफ दिखाई दिया जिसका भाजपा अध्यक्ष मखौल उड़ा रहे थे लेकिन प्रदेश भर से आई जनता ने उनके गाल पर करारा तमाचा मारा है जिसका एहसास उनको आगामी विधानसभा चुनाव में होगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments