भिक्षावृत्ति मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में जुटा जिला प्रशासन

बच्चों के लिए भिक्षा नहीं, शिक्षा के मंत्र पर आगे बढ़ रहा देहरादून जिला प्रशासन

देहरादून, 7 मार्च, 2025 (आरएनएस )। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जनपद में भिक्षावृत्ति पर निरंतर कार्रवाई जारी है। भिक्षावृत्ति/कूड़ा बीनने में दो बालक और एक बालिका को केशव पुरी बस्ती डोईवाला, लक्ष्मण सिद्ध मंदिर से भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम देहरादून द्वारा रेस्क्यू किया गया। बच्चों की जीडी और मेडिकल करवाकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जिसमें बालिका को राजकीय शिशु सदन और दो बालकों को समर्पण (खुला आश्रय) में रखवाया गया।
सितंबर 2024 से अभी तक लगभग 200 बच्चों को भिक्षावृत्ति करते हुए रेस्क्यू किया गया है। इसके लिए एक समर्पित वाहन शहर में पेट्रोलिंग कर बच्चों को रेस्क्यू कर रहा है। इसके लिए चौराहों पर 12 होमगार्ड भी इस कार्य में लगे हैं जो भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर रहे हैं। भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किए जा रहे बच्चों को आधुनिक इंटेंसिव केयर शेल्टर में मुख्यधारा शिक्षा से जोड़ा जा रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments