सचिवालय एथलेटिक्स क्लब के अष्टम वार्षिक एथलेटिक्स मीट का भव्य आयोजन

देहरादून। सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के गंगा एथलेटिक्स ग्राउंड में अपना अष्टम वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि अपर सचिव संतोष बडोनी उपस्थित रहे। समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में उप सचिव (खेल एवं युवा कल्याण) अजीत सिंह ने शिरकत की।

प्रतियोगिता में 25 से 75 वर्ष तक के सचिवालय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

चैंपियनशिप ट्रॉफी विजेता:

  • 50 प्लस वर्ग:  जीवन सिंह बिष्ट
  • 40 प्लस वर्ग: आई.पी. सिंह और श्री दीपक सिंह बिष्ट
  • 30 प्लस वर्ग:  टिकराज सिंह
  • महिला 30 प्लस वर्ग:  चंपा कोरंगा
  • महिला 40 प्लस वर्ग:  बिमला आर्य और उर्वा रावत

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ललित चंद जोशी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष  रीना शाही, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह धींगा, संयुक्त सचिव भुवन जोशी, कार्यालय सचिव सुभाष लोहनी, मीडिया प्रभारी  निधि, ऑडिटर  प्रमिला टम्टा सहित गोदावरी रावत, विद्या दत्त जोशी, गजपाल सिंह रावत और भूपेंद्र सिंह समेत अनेक सदस्य मौजूद रहे। आयोजन ने सचिवालय कर्मियों के बीच खेलकूद की भावना को प्रोत्साहित किया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments