20 फरवरी को साइक्लोथॉन के फ्लैग ऑफ से होगी ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ की शुरुआत

देहरादून। आखिर वो पल आ ही गया, जिसकी तैयारियां पिछले दो महीनों से की जा रही थी। गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में 20, 21 और 22 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल की शुरुआत साइक्लोथॉन से होगी। शहीद दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन में दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर फिल्मों के प्रोमो भी प्रदर्शित होंगे। ट्रस्ट की अध्यक्ष कमला थापा ने हर्ष जताते हुए बताया कि फेस्टिवल में हिमालय क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक खानपान और विविध लोक कलाओं की झलक देखने को मिलेगी।

उन्होंने बताया कि फेस्टिवल के पहले दिन यानी कि 20 फरवरी को सुबह 7 बजे साइक्लोथॉन मिनी रैली के फ्लैग ऑफ से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। शाम 4 बजे पंचे बाजा और नौबती बाजा की गूंज के बीच प्रदर्शनी और मेले का उद्घाटन किया जाएगा। शाम 6 बजे दीप प्रज्वलन एवं स्तुति के पश्चात सतीश थापा, देविन शाही और दीप्ति राणा अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं रात्रि में जम्मू का एम. जैक्सन सांस्कृतिक संस्थान, दार्जिलिंग की प्रसिद्ध गायिका सुरक्षा सिंचुरी, सिलीगुड़ी के कलाकार, विक्रम कालिकोटे और विशाल ग्रुप द्वारा पारंपरिक ‘लाखे-कुमारी’ नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

कमला थापा ने बताया कि फेस्टिवल में सुरकंडा माता और धमिलो पहाड़ फिल्मों के प्रोमो भी प्रदर्शित होंगे। कार्यक्रम को पूरी तरह से पॉलीथिन मुक्त रख कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जायेगा।
इस मौके पर्व गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, ट्रस्ट की संरक्षक गोदावरी थापली, वरिष्ठ सलाहकार राजन बसनेत,सलाहकार सूर्य विक्रम शाही , संयोजक उपासना थापा, कोषाध्यक्ष मीनू क्षेत्री एवं सह सचिव ज्योति कोटिया, सांस्कृतिक सचिव कै वाई बी थापा, मीनू आले एवं रमा थापा , वरिष्ठ बीनू गुरूंग, ,उर्मिला तमांग, वंदना बिष्ट,निर्मला थापा, कविता क्षेत्री,नैनका राना, पूनम थापा , शीलू राई, विनिता खत्री,माया पंवार ,तारा गुरूंग, माया राना, सपना मल्ल, राजेंद्र गुरूंग आदि उपस्थित थे ।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments