इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर की अवधि 3 दिन बढ़ी, शाही अंदाज़ और स्वाद का जलवा जारी

देहरादून। आकर्षक साज-सज्जा, भव्य स्टॉलों और स्वादिष्ट फूड कॉर्नर के साथ जारी इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। जनता की भारी मांग को देखते हुए मेला प्रशासन ने इसकी अवधि तीन दिन बढ़ाते हुए अब 28 दिसंबर तक करने का निर्णय लिया है।

12 दिसंबर से शुरू हुए इस भव्य मेले में खरीददारों की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी से स्टॉल संचालकों के चेहरे खिले हुए हैं। वहीं हर दिन हजारों लोग यहां देश भर के विशेष व्यंजनों जैसे गरमा-गरम जलेबी, स्पेशल नान-पनीर डोसा, भुट्टा और पारंपरिक स्वादों का आनंद ले रहे हैं।

मेला मीडिया कोऑर्डिनेटर किशोर रावत ने बताया कि देश के कोने-कोने से आए प्रदर्शकों को उत्तराखंड की जनता का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का आना मेला प्रशासन के लिए गर्व की बात है। जनता के इसी उत्साह और सहयोग की वजह से मेले की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

बन्नू स्कूल के विशाल मैदान में चल रहे इस ट्रेड फेयर में फर्नीचर, लाइफस्टाइल, पारंपरिक व आधुनिक परिधान, शॉल, साड़ियां, पर्दे, गरम सूट और बच्चों के लिए आकर्षक उत्पाद लोगों को विशेष रूप से लुभा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्यप्रेमियों के लिए हर्बल और लेमन टी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

मेला प्रशासन का कहना है कि हर दिन बढ़ती भीड़ और खरीदारी इस बात का प्रमाण है कि इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर अब देहरादून की सर्दियों का प्रमुख आकर्षण बन गया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments