पात्रों को मकान दिलाने को मोर्चा ने किया तहसील घेराव, नौकरीपेशा और दो-तीन मंजिला मकान मालिक भी सूची में

विकासनगर (देहरादून): प्रधानमंत्री आवास योजना में वास्तविक पात्रों को लाभ दिलाने की मांग को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय घेराव किया। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी विनोद कुमार को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।

नेगी ने आरोप लगाया कि विकासनगर ब्लॉक की पात्रता सूची में कई गड़बड़ियां हैं। जहां कुछ गरीबों के नाम काट दिए गए, वहीं सरकारी नौकरी पेशा लोग, उनके परिजन और दो-तीन मंजिला मकान वाले व्यक्तियों को योजना में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि संपन्न लोगों ने अपने वास्तविक मकान न दिखाकर पुराने टीन शेड, गौशालाओं और खंडहरों को दिखाकर योजना का लाभ उठाया है। मोर्चा ने पूरी सूची की गहन जांच और तहसील स्तर पर निगरानी की मांग की।

उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सूची की जांच कराकर पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा। घेराव में आकाश पंवार, विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, के.सी चंदेल, आर.पी. भट्ट, अकरम सलमानी, भजन सिंह नेगी, महेंद्र सिंघल, हाजी असद, विनोद रावत, ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी अतुल हांडा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments