देहरादून। अपनी लंबित मांगों को लेकर नर्सिंग एकता मंच का धरना आज लगातार दसवें दिन भी जारी रहा। बावजूद इसके अब तक सरकार की ओर से कोई भी प्रतिनिधि मंच से वार्ता करने नहीं पहुंचा है, जिससे प्रदर्शनकारियों में नाराज़गी देखी जा रही है।
नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं देती, तब तक यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नर्सिंग कर्मियों की जायज़ मांगों की अनदेखी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।
आज के धरने में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों नर्सिंग कर्मियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर सरकार से शीघ्र वार्ता करने और मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
नर्सिंग एकता मंच ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Recent Comments