देहरादून। उत्तरायणी कौतिक मेला आयोजन समिति के कर्मठ कार्यकर्ता हरीश सामंत की माताजी के आकस्मिक निधन से समिति में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुःखद घटना के चलते प्रस्तावित बैठक को निरस्त कर दिया गया। समिति द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चंद भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि शोक स्वरूप आज की बैठक स्थगित की गई है और उत्तरायणी कौतिक मेला समिति के सभी सदस्यों को यह भी सूचित किया गया है कि बीते सायं 4 बजे होटल शिवालिक, धर्मपुर (हरिद्वार रोड, एलआईसी के निकट) में एक आवश्यक बैठक आयोजित की जानी थी, जिसमें मेले की अंतिम रूपरेखा तय की जानी थी। परिस्थितिवश इस बैठक को स्थगित करते हुए सभी सदस्यों से अगली तिथि, जिसकी सूचना समयबद्ध दी जाएगी, पर गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।
समिति ने दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Recent Comments