उत्तरकाशी पुलिस द्वारा विभिन्न गांवो में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को नशा, साइबर व सडक सुरक्षा के प्रति किया जागरुक।

उत्तरकाशी।समाज एवं युवाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  कमलेश उपाध्याय के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के क्रम में उत्तरकाशी पुलिस की टीमों द्वारा थाना बडकोट, पुरोला, धरासू व हर्षिल क्षेत्र मे कोटी(राजगढी), मठ(पुरोला), श्रीकोट, द्वारीखाल(धरासू) तथा बगोरी(हर्षिल) में ‘पुलिस की चौपाल’ लगाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया

अभिभावकों अपने बच्चों की दैनिक दिनचर्या तथा भविष्य पर ध्यान देने की हिदायत के साथ-साथ नशे तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की जानकारी पुलिस को हेतु बताया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा लोगों को साइबर, महिला अपराध तथा यातायात नियमों के साथ डायल 112 तथा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की जानकारी भी दी गयी। गांव के वयोवृद्ध/वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम पुछते हुये पुलिस सुरक्षा/सहायता का भरोसा दिया गया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments