नेपाल में हिंसक आंदोलन से दून में बढ़ी नेपाली मूल के परिवारों की बेचैनी

देहरादून। नेपाल में जारी हिंसक आंदोलन ने दून में रह रहे नेपाली मूल के लोगों की चिंता को गहरा कर दिया है। कोई अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर परेशान है तो कोई देश की बिगड़ती स्थिति से दहशत में है। नेपाल मूल के परिवार लगातार मोबाइल पर अपने प्रियजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कई बार नेटवर्क समस्या और हालात के चलते ठीक से बातचीत नहीं हो पा रही।

बुधवार को कई नेपाली मूल के लोगों ने अपने देश की स्थिति और अपनों की चिंता साझा की। मोहब्बेवाला निवासी अर्चना तमांग ने बताया कि उनके दोनों बेटों की शादी नेपाल मूल की युवतियों से हुई है और वहां की स्थिति के कारण चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई है। इसी तरह सूर्य विक्रम शाही के भाई समेत कई रिश्तेदार नेपाल में रह रहे हैं। हिंसक आंदोलन की खबर आने के बाद से उनका परिवार लगातार फोन मिलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ठीक से संपर्क नहीं हो पा रहा।

चंद्रबनी निवासी सोना शाह ने बताया कि जैसे ही नेपाल में आंदोलन की सूचना मिली, परिवार की चिंता और बढ़ गई। वे लगातार फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही।

लोगों का कहना है कि हिंसक आंदोलन ने नेपाल की शांति और स्थिरता को हिला दिया है। ऐसे हालात में सबको धैर्य और संयम से काम लेना होगा ताकि जल्द से जल्द स्थिति सामान्य हो सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments