दलित समाज की आवाज को मिली नई ताकत : राजेश सिंह राजा कोली ने संभाला उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य का दायित्व

देहरादून / पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त राजेश सिंह राजा कोली ने आज विधिवत अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। समाज के वंचित वर्गों की आवाज को और सशक्त करने की दिशा में इस नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एक साधारण एवं गरीब दलित परिवार से निकलकर इस मुकाम तक पहुँचने पर श्री कोली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शीर्ष नेतृत्व एवं सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गर्व और भावुकता का विषय है।

श्री कोली ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका संघर्ष, समानता और न्याय की प्रेरणा देता है। उन्होंने ‘सबको समान अधिकार और सम्मान’ के उसी सपने को अपने कार्यों की दिशा बताया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है, खासकर दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में। वे हर पीड़ित, शोषित और जरूरतमंद व्यक्ति के साथ खड़े रहेंगे।

श्री कोली ने कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी और सेवा का अवसर है। क्षेत्रीय स्तर पर उनके इस दायित्व ग्रहण को लेकर उत्साह का माहौल है और लोगों ने इसे पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय बताया है। अंत में उन्होंने सभी से सहयोग एवं आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments