कोटद्वार में तिरंगा लाइट तार चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

कोटद्वार : नगर निगम कोटद्वार द्वारा पुलों पर लगाई गई तिरंगा लाइटों की विद्युत तार चोरी के मामले में कोटद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तकनीकी जांच, सीसीटीवी विश्लेषण और लगातार सुरागरसी-पतारसी के आधार पर पुलिस ने इस मामले का सफल अनावरण किया है।

पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही दो विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया है। चोरी की गई विद्युत तार और जली हुई कॉपर तार भी बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23.05.2026 को नगर निगम कोटद्वार में कार्यरत श्री विकास ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें बताया कि नगर निगम द्वारा पुलों पर लगाई गई तिरंगा लाइटों की विद्युत तार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई है। इस संबंध में कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-120/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार ने घटना के शीघ्र अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इन निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री मनोज ठाकुर और क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती अस्मिता ममगाई के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच, स्थानीय स्तर पर सूचना संकलन और निरंतर सुरागरसी-पतारसी की कार्रवाई की। तकनीकी एवं मैनुअल जांच के आधार पर पुलिस को कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

कुशल पतारसी के परिणामस्वरूप आज दिनांक 28.05.2026 को पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त दो विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया। पूछताछ के दौरान किशोरों ने चोरी की गई विद्युत तारों को कबाड़ियों को बेचने की जानकारी दी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो कबाड़ियों को हिरासत में लिया। तलाशी में उनके कब्जे से नगर निगम के विद्युत खंभों से चोरी की गई लगभग 40 मीटर विद्युत तार एवं करीब 5 किलो जली हुई कॉपर तार बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • आमिर, निवासी लकड़ी पड़ाव, कोटद्वार
  • ऋतुराज, निवासी नजीबाबाद, जिला बिजनौर
  • दो विधि विवादित किशोर (संरक्षण में)

बरामदगी:

  • लगभग 40 मीटर विद्युत तार
  • लगभग 05 किलो जली हुई कॉपर तार

गिरफ्तार अभियुक्तों को  न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उ0नि0 विनोद कुमार चपराना, हेड कांस्टेबल करण यादव, कांस्टेबल चंद्रपाल, कांस्टेबल अनुज त्यागी, होमगार्ड कुलदीप प्रजापति और म0का0 नेहा रावत की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments