नई दिल्ली ,29 मार्च(आरएनएस)। ईद के दौरान दिल्ली और मुंबई में बम विस्फोट व दंगों की चेतावनी मिली है। सोशल मीडिया में एक पोस्ट के माध्यम से पुलिस को चेतावनी दी गई है। मुंबई में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पोस्ट में कहा गया है कि 31 मार्च और 1 अप्रैल को ईद के दौरान कुछ विशेष क्षेत्रों में हिंदू-मुस्लिम दंगे, आगजनी और बम विस्फोट हो सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक पोस्ट में नवी मुंबई पुलिस के हैंडल को टैग किया गया। इसमें चेतावनी डोंगरी जैसे इलाकों को लेकर जारी की गई। कहा गया कि यहां कुछ अवैध रोहिंग्या, बांग्लादेशी या पाकिस्तानी घुसपैठियां ऐसी हरकत को अंजाम दे सकते हैं। पोस्ट के बाद नवी मुंबई में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक साइबर सेल सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटाने में लगा है। तकनीकी जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोंगरी इलाके में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली है।
पुलिस ने कहा कि मुंबई पुलिस के जवानों के अलावा अपराध शाखा, आतंकवाद निरोधक दस्ता और विशेष शाखा की कड़ी निगरानी में हैं। मुंबई पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि सख्त सुरक्षा उपाय अपनाए गए हैं। स्थिति पर बारीकी से नजर हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
शख्स ने पोस्ट किया, ‘मुंबई पुलिस सतर्क रहें! 31 मार्च-1 अप्रैल 2025 को ईद के दौरान कुछ अवैध रोहिंग्या/बांग्लादेशी/पाकिस्तानी घुसपैठिए, जो डोंगरी जैसे इलाकों में रहते हैं, हिंदू-मुस्लिम दंगे, आगजनी व बम धमाके कर सकते हैं।’ नवी मुंबई पुलिस ने पोस्ट का जवाब दिया और लिखा कि संपर्क करने के लिए धन्यवाद। कृपया अपने पोस्ट के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपना मोबाइल नंबर भेजें।
मुंबई पुलिस को चेतावनी जारी करने वाले व्यक्ति ने ही दिल्ली सरकार को भी अलर्ट किया है। उसने अपने एक्स पोस्ट में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली और यूपी पुलिस को टैग किया। शख्स ने लिखा कि दिल्ली सीएम, दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस कृपया सतर्क रहें! 31 मार्च-1 अप्रैल 2025 को ईद के दौरान कुछ अवैध रोहिंग्या/बांग्लादेशी/पाकिस्तान मुसलमान चांदनी चौक, जामा मस्जिद, जहांगीरपुरी में हिंदू-मुस्लिम दंगा या बम धमाके कर सकते हैं।
ईद पर दिल्ली और मुंबई में हो सकते हैं हिंदू-मुस्लिम दंगे, बम विस्फोट की भी चेतावनी; प्रशासन में मचा हडक़ंप
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments