गौतम गंभीर का ये मास्टर स्ट्रोक, वनडे सीरीज में भी बन सकता है इंग्लैंड की हार का कारण

नईदिल्ली,05 फरवरी। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी 20 मैचों की सीरीज समाप्त हो चुकी है. इस सीरीज में टीम इंडिया ने धमाकेदार खेल दिखाया और 4-1 से जीत दर्ज की. अब 3 मैचों की वनडे सीरीज होने वाली है जिसकी शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है. वनडे सीरीज से पहले भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने ऐसी चाल चली है जो इंग्लैंड पर भारी पड़ सकती है.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक 48 घंटे पहले टीम इंडिया स्क्वॉड में बड़ा बदलाव देखने को मिला. भारतीय टीम  में लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है. वरुण को शामिल किया जाना इंग्लैंड के लिए घातक साबित हो सकता है. ये गेंदबाज टी 20 सीरीज की तरह वनडे सीरीज में भी इंग्लैंड की तबाही का कारण बन सकता है. बता दें कि 33 साल के वरुण का वनडे में अबतक डेब्यू नहीं हुआ है.
वरुण चक्रवर्ती को रहस्यमयी स्पिनर माना जाता है. उनकी गेंद कहां गिरेगी और किस दिशा घूमेगी बल्लेबाज के लिए ये अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल होता है.  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वे बहुत ज्यादा नहीं खेले हैं. इसलिए भी उनकी गेंदबाजी को डिकोड करना इंग्लैंड के लिए टी 20 सीरीज में मुश्किल रहा. भारतीय टीम चाहेगी कि वरुण टी 20 वाला प्रदर्सन ही वनडे सीरीज में भी दोहराएं और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाएं.
इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज में भारत की जीत में वरुण चक्रवर्ती ने बड़ी भूमिका निभाई. 5 मैचों में इस रहस्यमयी गेंदबाज ने 14 विकेट झटके. इस शानदार और यादगार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. गौतम गंभीर के साथ साथ कप्तान रोहित शर्मा भी वरुण की गेंदबाजी से बेहद प्रभावित हैं और यही वजह है कि उन्हें वनडे सीरीज में मौका दिया गया है.
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments