देहरादून,04मार्च 2025(आरएनएस)ऋषिकेश में एक शोरूम में हुई मारपीट, तोड़फोड़ और धार्मिक भावनाएं भड़काने की घटना में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पार्षद वीरपाल और उसके साथी कैलाश और सूरज जाटव शामिल हैं। पुलिस ने पहले ही इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में गठित टीमों ने लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिशें दीं। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों को 4 मार्च 2025 को हिरासत में लिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और पूछताछ के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया पर गुरुद्वारा साहिब जाकर अपनी गलती की माफी मांगने से संबंधित एक पोस्ट भी किया था।
दून पुलिस ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी बात पोस्ट न करने की अपील की है जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। पुलिस सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर रख रही है और धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
- वीरपाल पुत्र पन्ना लाल (उम्र 37 वर्ष)
- सूरज पुत्र धर्मवीर (उम्र 22 वर्ष)
- कैलाश पुत्र धर्मवीर (उम्र 28 वर्ष)
तीनों आरोपी सर्वहारा नगर, काले की ढाल, ऋषिकेश के रहने वाले हैं।

Recent Comments