बागेश्वर(आरएनएस)। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के दस साल पूरे होने पर मंगलवार को विकास भवन परिसर से जन जागरुकता रैली निकाली गई। विभिन्न विभागों की महिला कार्मिकों, महिला पुलिस कर्मियों ने स्कूटी से शहर में रैली निकालकर लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए जागरूक किया। जिलाधिकारी आशीष भटगांई व पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यहां डीएम ने कहा कि आज भारत ही नहीं अपितु विश्व में विभिन्न क्षेत्रों का नेतृत्व हमारी बेटियां कर रही हैं। आज शिक्षा हो या नौकरी अथवा राजनीति सभी क्षेत्रों में बेटियां आगे रही है। जिले की बेटियों के लिए मेरा सपना मेरा लक्ष्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। जिसके तहत बेटियों को विभागों का एक्सपोजर विजिट कराने के साथ ही विभिन्न क्षेत्र में काम कर रही महिला अधिकारियों ने बेटियों के सपने को साकार करने के लिए उन्हें प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि बाइक रैली के मकसद है कि आम जनमानस को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का महत्व बताया जाए। यहां पर मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया, सीओ अजय साह, जिला विकास अधिकारी संगीत आर्या, कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास मंजू लता यादव आदि रहे।

Recent Comments