सिहलीवाला में दर्दनाक सड़क हादसा: बस और लोडिंग वाहन की टक्कर में दो बच्चों की मौत, 14 घायल

देहरादून, 07 अप्रैल 2025(एजेंसिया)देहरादून के थाना सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत सिंहनीवाला में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब विकासनगर से देहरादून की ओर आ रही एक निजी बस सामने से आ रहे लोडर वाहन से टकराकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना 112 के माध्यम से थाना सहसपुर को प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस द्वारा स्थानीय नागरिकों की सहायता से तत्काल राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर 108 सेवा की मदद से तत्काल ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

दुर्घटनाग्रस्त बस बोक्सा जनजाति के स्कूली बच्चों को लेकर लौट रही थी। हादसे के समय बस सिंहनीवाला के पास जैसे ही पहुँची, सामने से आ रहे लोडर वाहन से जोरदार टक्कर हुई, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून स्वयं मौके के लिए रवाना हुए। SSP द्वारा ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों और अन्य यात्रियों से मुलाकात की गई, साथ ही उनके उपचार में जुटे चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली गई।सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. घायलों को आनन-फानन में झाझरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में स्कूली बच्चे ज्यादा बताए जा रहे हैं. इसके अलावा एसडीएम विकास नगर और सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस राहत कार्य में जुटी हुई है

SSP ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जाए तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं।

फिलहाल, दुर्घटना की जांच पुलिस द्वारा प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। यह हादसा न केवल स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि सड़क पर चल रहे भारी वाहनों की निगरानी और यातायात प्रबंधन पर भी गंभीर चिंता पैदा करता है।

प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments