लखनऊ 13 अप्रैल (आरएनएस )। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशन में ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ में 7 से 13 अप्रैल 2025 तक प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण विषयक सात दिवसीय आवासीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद स्तरीय प्रशिक्षकों को विकसित कर उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण के लिए दक्ष बनाना था।संस्थान के टैगोर हाल में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के महानिदेशक एल. वेंकटेश्वर लू के संरक्षण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक संदीप कौर के मार्गदर्शन तथा प्रधान अपर निदेशक बी.डी. चौधरी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 68 प्रशिक्षकों को चयनित कर प्रशिक्षित किया गया, जो आगे चलकर अपने जनपदों में सहायिका पद से प्रोन्नत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सात दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण देंगे।प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में अपर निदेशक बी.डी. चौधरी की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथियों के रूप में आईसीडीएस की उप निदेशक सत्यवती, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व वरिष्ठ सदस्य डॉ. कृष्ण वीर सिंह शाक्य और राज्य नशा उन्मूलन निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. आर.एल. राजवंशी उपस्थित रहे। इन सभी विशेषज्ञों ने अपने अनुभव और विचार साझा करते हुए प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन किया। समापन अवसर पर बी.डी. चौधरी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों को विभागीय अवधारणा, पोषण, मातृ पोषण, अनुपूरक पुष्टाहार, पीएमएमवीवाई, वृद्धि निगरानी, आईसीडीएस सेवाओं हेतु मंच, समुदाय संवाद, आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था, कक्षा प्रबंधन, अभिभावक सहभागिता, कायाकल्प एवं पोषण ट्रैकर जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में यूनिसेफ, राकेट लर्निंग, नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन, आधारशिला, हार्टफुलनेस जैसे राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय संस्थानों के विशेषज्ञों ने सहभागिता की।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदेश में बाल विकास एवं पोषण के क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों की दक्षता को बढ़ाने और बेहतर कार्यान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हो रहा है।
प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न: 68 जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर तैयार, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को देंगे आधारभूत प्रशिक्षण
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments