देहरादून, 2 फरवरी 2025: आज सुबह सोडा सरोली पुल पर दो कारों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर से एक वाहन में लगी आग। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने तुरंत आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि इस घटना में शामिल सभी लोग सुरक्षित हैं।
पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना के अनुसार, आई 20 (UK 07 BJ 8417) कार की दाहिनी साइड में आग लग गई थी, जबकि दूसरी कार, आई 10 (DL 10 CD 6926), टक्कर के बाद जलने लगी थी। फायर ब्रिगेड की समय पर सहायता से आग को बुझा दिया गया।

आई 20 में रजत शर्मा, पुत्र स्वर्गीय उमाकांत शर्मा, निवासी दशमेश विहार, आमवाला रायपुर और उनकी माता श्रीमती राधा शर्मा मौजूद थे। दोनों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु जॉली ग्रांट अस्पताल भेजा गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
आई 10 गाड़ी में दो व्यक्ति होने की सूचना प्राप्त हुई है, लेकिन वे मौके पर नहीं मिले। पुलिस दूसरे गाड़ी में सवार व्यक्तियों की जानकारी जुटाने में जुटी है, जबकि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

Recent Comments