बनचौरा, चिन्यालीसौड़। राज्य सरकार के ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ अभियान के तहत चिन्यालीसौड़ विकासखंड की न्याय पंचायत धारकोट के बनचौरा में सोमवार को भव्य शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त सचिव उत्तराखण्ड शासन डॉ. वी. षणमुगम तथा जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, विद्युत, जल संस्थान सहित अनेक विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां संबंधित अधिकारियों ने जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और कई सेवाओं का मौके पर निस्तारण भी किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वाकांक्षी पहल गांव–गांव तक सेवा, सुशासन और समर्पण की भावना को साकार कर रही है, जिससे हर नागरिक तक शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पहुंच रहा है।

Recent Comments