डीजी हेल्थ के प्रस्ताव के बावजूद परीक्षा तिथि घोषित होने से बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों में भारी आक्रोश

देहरादून। उत्तराखंड के सभी जनपदों से आज बड़ी संख्या में बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर देहरादून स्थित स्वास्थ्य मंत्री के आवास पहुंचे। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी, जिससे अभ्यर्थियों में निराशा और आक्रोश और बढ़ गया।

नर्सिंग एकता मंच का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक (डीजी हेल्थ) द्वारा वर्षवार भर्ती लागू करने का प्रस्ताव पहले ही शासन को भेजा जा चुका है। इसके बावजूद सरकार ने वर्षवार भर्ती पर कोई अंतिम निर्णय लेने के बजाय नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी। मंच का आरोप है कि सरकार द्वारा लगातार सकारात्मक आश्वासन दिए गए, लेकिन उन आश्वासनों के अनुरूप कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

मंच के अनुसार, सरकार के इस कदम से पूरे प्रदेश के बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों में भारी उबाल और गहरा असंतोष है। अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि सरकार वास्तव में वर्षवार भर्ती पर विचार कर रही थी, तो परीक्षा तिथि घोषित करना उनके साथ अन्याय है और इससे हजारों अभ्यर्थियों का वर्षों का इंतजार और विश्वास प्रभावित हुआ है।

नर्सिंग एकता मंच ने सरकार से मांग की है कि परीक्षा प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाकर डीजी हेल्थ के प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लिया जाए तथा पूर्व से चली आ रही वर्षवार भर्ती व्यवस्था को पुनः लागू किया जाए। मंच ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो प्रदेशभर में आंदोलन को और अधिक व्यापक और तेज किया जाएगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments