जगाधरी,15फरवरी2025(एजेंसियां)मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज यमुनानगर के जगाधरी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ विजन के अनुरूप तथा ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ की भावना से प्रदेश का एक समान विकास कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर क्षेत्र का विकास और हर नागरिक का उत्थान सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में हरियाणा का योगदान अहम होगा और विकसित भारत के साथ-साथ हरियाणा भी विकसित बनेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में पिछले 10 सालों में ₹707 करोड़ के विकास कार्य किए गए, जबकि कांग्रेस के 10 सालों में केवल ₹351 करोड़ खर्च हुए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Recent Comments