केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, पाठ्य पुस्तकों में स्थानीय संदर्भों को शामिल करने के दिए निर्देश

हरिद्वार,02मार्च2025(आरएनएस) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उत्तराखंड के हरिद्वार में राज्य में एनईपी-2020 के क्रियान्वयन एवं अन्य शैक्षणिक कार्यक्रमों पर चर्चा के लिए एक बैठक की। इस बैठक में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कक्षा 1 से लेकर 12 तक की पाठ्य पुस्तकों को स्थानीय संदर्भों को शामिल करते हुए तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल वाटिका के संचालन के लिए भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

इसके अलावा, डॉ रावत ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन की भी विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री से राज्य के समग्र शिक्षा बजट में वृद्धि की मांग की गई। इसके अलावा, उच्च शिक्षा के तहत दो मॉडल महाविद्यालय एवं टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना का अनुरोध किया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इन अनुरोधों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

बैठक में निदेशक उच्च शिक्षा प्रो अंजु अग्रवाल, संयुक्त निदेश व प्रभारी रूसा प्रो ए एस उनियाल, प्रभारी निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ मुकुल सती, प्रभारी निदेश बेसिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल, एपीडी समग्र शिक्षा कुलदीप गैरोला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments