जीव अन्न फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 39 यूनिट रक्तदान, 155 बार रक्तदाता डॉ. अनिल वर्मा सम्मानित

देहरादून। समाज सेवा को समर्पित संस्था “जीव अन्न फाउंडेशन” ने श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। मंदिर सेवादल समिति और सिटी हार्ट ब्लड सेंटर के सहयोग से लगे इस शिविर में 39 महिला और पुरुषों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिटी हार्ट ब्लड सेंटर की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विभा गांधी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उनके साथ भाजपा नेता जोगिंदर सिंह पुण्डीर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के दिनेश गिरी जी महाराज, फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अनिल वर्मा, गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक विशाल गुप्ता और पारस गोयल, दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोन, जीव अन्न फाउंडेशन के संरक्षक नवीन गुप्ता तथा रेडक्रॉस की मेजर प्रेमलता वर्मा मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में रक्तदान के क्षेत्र में 155 बार रक्तदान कर राष्ट्रीय स्तर पर योगदान देने वाले डॉ. अनिल वर्मा को “रक्तदाता प्रेरक सम्मान – 2026” से सम्मानित किया गया। उन्हें जीव अन्न फाउंडेशन के संरक्षक नवीन गुप्ता, अध्यक्ष एडवोकेट सार्थक गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिवांश गुप्ता और डॉ. विभा गांधी ने अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. अनिल वर्मा यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी से भी जुड़े हैं।

सम्मान मिलने पर डॉ. अनिल वर्मा ने जीव अन्न फाउंडेशन और सिटी हार्ट ब्लड सेंटर के पदाधिकारियों का आभार जताया। शिविर में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन और पौधे दिए गए।

डॉ. विभा गांधी ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है क्योंकि केवल इंसान का खून ही दूसरे इंसान की जान बचा सकता है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक जोगिंदर सिंह पुण्डीर ने कहा कि 18 से 65 वर्ष के प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश करनी चाहिए। दिनेश गिरी महाराज ने रक्तदान को परोपकार और ईश्वर की पूजा के समान बताया। संस्था अध्यक्ष एडवोकेट सार्थक गुप्ता ने कहा कि थोड़ा सा समय और थोड़ा सा रक्त किसी जरूरतमंद को नई जिंदगी दे सकता है।

डॉ. अनिल वर्मा ने रक्तदाताओं को नियमित रक्तदान के फायदे भी बताए। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से 90 प्रतिशत कैंसर और 85 प्रतिशत हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। इससे एचडीएल बढ़ता है, एलडीएल घटता है। एक बार रक्तदान करने पर 650-700 कैलोरी बर्न होती है जिससे मोटापा नहीं बढ़ता। साथ ही ब्लड प्रेशर और शुगर नियंत्रित रहते हैं और नए ब्लड सेल्स बनने से शरीर में ऊर्जा और स्फूर्ति आती है।

कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक नवीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिवांश गुप्ता, पृथ्वीनाथ मंदिर सेवादल के संजय गर्ग, सुनील गोयल, सिटी हार्ट ब्लड सेंटर से नर्सिंग स्टाफ विमल कुकरेती, प्रिंस यादव, टेक्नीशियन अश्वनी यादव, अरुण रावत और सहायक रवि सौदागर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments