देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी कुमारी शैलजा के आज यहाँ पहुँचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शैलजा को अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी संलिप्तता के मामले और उसकी सीबीआई जांच की माँग को लेकर प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे व्यापक जन-आंदोलन से अवगत कराया।
प्रदेश भर में न्याय के लिए संघर्षरत इस आंदोलन से प्रभावित होकर प्रदेश प्रभारी शैलजा ने पार्टी के प्रयासों की जोरदार सराहना की। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस का यह संघर्ष पूर्णतः जायज और जनहित में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) इस आंदोलन को पूरा समर्थन देगी और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश कौशल, पूर्ण सिंह रावत, अभिनव थापर, नवीन जोशी, विनोद चौहान, वीरेंद्र पंवार, सुनील जायसवाल, विजय सिंह चौहान सहित पार्टी के कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे।
प्रदेश प्रभारी के समर्थन से उत्तराखंड कांग्रेस के हौसले बुलंद हुए हैं और पार्टी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में पारदर्शिता व न्याय के लिए अपने आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया है।

Recent Comments