उत्तराखंड पुलिस में फेरबदल, 14 अधिकारियों को मिली नई तैनाती

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न जनपदों और पुलिस इकाइयों में रिक्त पदों के सापेक्ष 14 अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक, 10 प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले पुलिस उपाधीक्षक तथा पदोन्नति के बाद तीन पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं।

आदेश के अनुसार IPS-RR-2023 बैच के देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर जनपद हरिद्वार में तैनाती दी गई है। वहीं पदोन्नति के बाद राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पन्त को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय देहरादून में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर, लव शर्मा को नैनीताल, तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल, आदित्य तिवारी को देहरादून, समीरण भट्ट को नैनीताल, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग और विनय सिंह को नैनीताल में तैनाती दी गई है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार अधिकारियों की यह तैनाती विभिन्न जनपदों एवं इकाइयों में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष की गई है।

यहां देखें आदेश

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments