उत्तराखंड STF की बड़ी कामयाबी: हरिद्वार आश्रम हत्याकांड का 50 हजार का इनामी बागपत से गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ (STF) ने हरिद्वार के चर्चित हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ की टीम ने वर्ष 2024 में थाना कनखल क्षेत्र के श्रद्धा भक्ति आश्रम में महंत की हत्या के मामले में फरार चल रहे 50,000 रुपये के इनामी बदमाश सौरव उर्फ बिट्टू को उत्तर प्रदेश के बागपत से गिरफ्तार कर लिया है।

वर्ष 2024 में थाना कनखल अंतर्गत श्रद्धा भक्ति आश्रम में गुरुजी महंत गोविंद दास के शिष्य विशम्बर दास (73) की हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात में कुल 6 आरोपी नामजद थे। हरिद्वार पुलिस ने चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि सौरव उर्फ बिट्टू और एक अन्य साथी लंबे समय से फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस द्वारा उनके घरों की कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी थी और उन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ के निर्देश पर टीम लगातार इनामी अपराधियों की धरपकड़ में जुटी थी। टीम ने पतारसी-सुरागरसी और मैनुअल पुलिसिंग का सहारा लेते हुए सटीक इनपुट जुटाया। इसी आधार पर एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी करते हुए मुख्य आरोपी सौरव उर्फ बिट्टू को उसके पैतृक गांव टीकरी, थाना दोघट, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) से धर दबोचा।

अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में निरीक्षक अबुल कलाम, उप-निरीक्षक नरोत्तम सिंह बिष्ट, एएसआई हितेश कुमार, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, देवेंद्र ममगई, वीरेंद्र नौटियाल, बिजेन्द्र चौहान तथा कांस्टेबल अनिल कुमार और मोहन असवाल शामिल रहे।

एसटीएफ का कहना है कि वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments